धामपुर: अफजलगढ़ के गांव उधोवाला के जंगल में घायल गुलदार को पकड़ने गई वन विभाग की टीम के वनरक्षक पर गुलदार ने किया हमला
Dhampur, Bijnor | Jun 16, 2026 मंगलवार की सांय 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव उधोवाला में किसान अशोक कुमार के खेत में एक घायल अवस्था में गुलदार बैठा हुआ था। सूचना पर वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू करने के लिए पहुंची बताया जाता है कि इसी दौरान वनरक्षक मुजीबुर्रहमान पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए ।4 घंटे की कड़ीमशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ा गया।