झंडूता: सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, थाना झंडूता पुलिस के अनुसार गांव बैरी दड़ौला निवासी महेन्द्र सिंह
थाना झंडूता पुलिस के अनुसार गांव बैरी दड़ौला निवासी महेन्द्र सिंह (45) पुत्र किशोरी लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 12 सितम्बर की रात महेन्द्र सिंह गोविंद सागर झील में जाल लगाने गया था, जहां बैरी दड़ौला घाट पर उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे RH बिलासपुर ले गए, जहां से 13 सितम्बर को उसे AIIMS बिलासपुर ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान मौत।