गैरतगंज: गैरतगंज में आयोजित जन कल्याण शिविर में शिवराज ने दी विकास की सौगात, 46 गांवों की सड़कों को मिली स्वीकृति
रायसेन जिले के गैरतगंज नगर में सोमवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग आयोजित जन कल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं रायसेन-विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सांची विधानसभा क्षेत्र के 46 छोटे-