बस्तर ब्लॉक मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बस्तर में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कक्षा नवीं की 90 छात्राओं को *मुख्यमंत्री साइकिल योजना* के तहत निशुल्क साइकिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्कूल को ₹50,000 देने की घोषणा की।