मौदहा: किसवाही गांव में कच्चे मकान में भीषण आग से गृहस्वामी झुलसा, भैंस को बचाने में किया प्रयास, अनाज और गृहस्थी का सामान राख
सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही गांव में गुरुवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में गृहस्थी का सामान, अनाज और भूसा जलकर राख हो गया। घर में फंसी भैंस को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी रमेश वर्मा झुलस गए, जबकि भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी रमेश वर्मा पुत्र भगवान के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब तीन बजे उनके कच्च