चंडौस थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम में गुरुवार को शाम को करीब छह बजे किसान प्रेमपाल सिंह के गेहूं के खेत में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।