रेणुकूट वन प्रभाग की प्रवर्तन टीम ने 10 टन अवैध खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। पिपरी रेंज के रानीताली चौकी और मालोघाट टोल के बीच वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर प्रवर्तन दल प्रभारी रेणुकूट राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।