चक्रधरपुर प्रखंड की भरनिया पंचायत के टोकलो में रविवार दिन के दो बजे चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने चेक डैम निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया श्याम मुंडा भी उपस्थित थे। इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने चेक डैम का निर्माण होने से सिंचाई के लिए किसानों को होने वाले फायदे के बारे में बताया।