बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में चुनावी विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में एक युवक घायल, पटना रेफर
बिहार चुनाव समाप्त होने के बाद भी हार-जीत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय के सामने दियारा में दो राजनीतिक गुटों के समर्थकों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई।