बख्तियारपुर: सीढ़ी घाट पर गंगा में डूबी महिला को ढूंढने में SDRF को दूसरे दिन भी नहीं मिली सफलता
गुरुवार की शाम करीब 5 बजे नालंदा जिला के बिहार शरीफ स्थित मघरा से आकर बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट में डूबी 50 वर्षीय महिला का शुक्रवार को खोजबीन के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी पूरा दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक sdrf द्वारा खोजबीन किया गया। पूरा दिन खोजबीन के बाबजूद महिला को बरामद नहीं किया जा सका। इसके बाद SDRF ने अपना कार्यवाही रोक खोजने का सिलसिला बंद दिया।