सहावर: बोन्दर के ईंट भट्ठे पर व्यक्ति से तमंचे के दम पर जबरन वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जनपद कासगज की थाना सहावर पुलिस ने बोन्दर के ईंट भट्ठे पर एक व्यक्ति से जबरन वसूली करने के मामले में एक व्यक्ति के एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है,गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बोन्दर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है यह जानकारी आज गुरुवार को पुलिस ने पांच बजे प्रेसनोट जारी कर मीडिया को दी है।