सहावर: म्यासुर गांव में आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में तीन बकरियों को नोचकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
गांव म्यासुर ने आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इनका शिकार केवल इंसान ही नहीं, बल्कि मवेशी भी हो रहे हैं। गांव में एक दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक ही दिन में कुत्तों के झुंड ने एक मवेशी पालक की तीन बकरियों को नोच-नोच कर मार डाला वहीँ आज बुधवार करीब दो बजे ग्रामीणों ने कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।