आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी व मय हमराह फोर्स ने 112 डायल पुलिस को धर्म परिवर्तन की झूठी सूचना देने के मामले में आरोपी पिंटू सरोज पुत्र फुलबदन गांव भदसारी निवासी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।