जोगिन्दरनगर ( कुराटी ) :- जोगिन्दरनगर विधानसभा के विधायक प्रकाश राणा अपने जनसम्पर्क अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत पिपली के गाँव कुराटी पहुँचे ! गाँव कुराटी पहुँचने पर लोगों ने विधायक प्रकाश राणा का जोरदार स्वागत किया ! विधायक प्रकाश राणा ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की ! इस दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की सड़क, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा ! जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रभावित हुए विकास कार्यों को लेकर जनता में भारी चिंता है ! विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही रुके हुए व अधूरे पड़े सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं ! इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्रुब्बल के प्रधान विनोद राणा, जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत सहायक अभियंता एवं शक्ति केन्द्र पिपली के प्रधान भूपेन्द्र पाल ठाकुर , घनैतर बूथ अध्यक्ष टेक चंद , स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे !
#कुराटी #ग्रामपंचाययतपिपली ग्राम पंचायत द्रुब्बल जोगिन्दरनगर #jogindernagar_mandi_himachal
#जोगिन्दरनगरविधानसभा #MLA #jogindernagar
Prakash Rana MLA Bhupender Pal Prem Thakur #जनसम्पर्कअभियान #घनैतरबूथ #भाजपा
#BhartiyaJantaParty #भारतीयजनतापार्टी
Mandi, Mandi | Oct 21, 2026