कामां: कामां में एसपी के आदेश पर नाकाबंदी की गई, आधा दर्जन चालान कर वसूला गया जुर्माना
डीग एसपी के निर्देश पर पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन बाइक व कार चालकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व सावधानी बरतने की अपील की। बुधवार शाम 6 बजे पुलिस का चल वाहन चेकिंग अभियान।