गांधी मैदान, अरवल में जिला नियोजनालय द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष व जिला 20-सूत्री उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तथा वरिष्ठ नेता निरंजन कुशवाहा उपस्थित रहे