गोमिया: पिछरी पंचायत में Jio टावर पर काम के दौरान करंट से मजदूर की मौत, 5 लाख मुआवजे का आश्वासन
Gumia, Bokaro | Jun 16, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पिछरी पंचायत अंतर्गत अंगबालि में शटडाउन लेकर Jio टावर में काम चल रहा था। इस दौरान अचानक लाइन चार्ज होने से करंट लगने पर संजय महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी।आज मंगलवार को घटना के बाद JLKM नेता व BKMS जियाडा अध्यक्ष अफसर अंसारी ने परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया।