थावे: जगमलवा गांव में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद
थावे थाना क्षेत्र के जगमलवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।