पिड़ावा क्षेत्र के आदाखेड़ी गांव के पास गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे घायल अवस्था में एक युवक खाई में पड़ा हुआ मिला।ग्रामीण नटवर सिंह,बालू सिंह व मोहन रास्ते से गुजर रहे थे।उसी दौरान सड़क के किनारे एक खाई में एक घायल युवक पड़ा हुआ था।जिसके पास एक बाइक भी पड़ी हुई थी। घायल की पहचान धरोनिया निवासी दुर्गालाल बागरी के रूप में हुई।घायल को पिड़ावा अस्पताल पहुँचाया।