जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जशपुर आ रहे हैं। गुरुवार शाम सात बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार वे रायपुर से सुबह सात बजे उड़ान भरेंगे और सुबह करीब नौ बजे जशपुर जिले की हवाई पट्टी आगडीह पहुंचेंगे। जशपुर पहुंचने के बाद मंत्री चौधरी कलेक्टर परिसर में जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक लेंगे।