रविवार को आयोजित मेले में कुल 1883 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया, जिनमें 864 पुरुष, 741 महिलाएं एवं 278 बच्चे शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के तहत 21 गोल्डन कार्ड बनाकर पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों के साथ-साथ आवश्यक संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती सुनिश्चित की गई।