मुरैना नगर: रेलवे परीक्षा देकर लौटे युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत, कुम्हेरी गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव में 20 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह दो दिन पहले भोपाल से रेलवे की परीक्षा देकर लौटा था।घटना के समय घर पर कोई नहीं था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आज शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।मृतक तीन भाइयों सबसे बड़ा और पढ़ाई में होनहार बताया गया।