एनकेजे पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ले जा रहे ट्रक से 15 लाख की शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जुहला वायपास में ट्रक का पीछा करके घेराबंदी कर ट्रक पकड़ा गया,चालक से लोड सामग्री के संबंध मे पूछताछ की गई जो ट्रक मे करीब 1200 कार्टून में सात विभिन्न प्रकार की शराब लोड होना बताया।