बिशुनपुर: ऑटो पलटने से कोको टोली में महिला की मौत, पांच घायल, चालक फरार
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कोको टोली में एक सड़क दुर्घटना में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई,जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान बनारी गोरा टोली निवासी 60 वर्षीय मनकुमारी देवी के रूप में हुई है। घायलों में ललित असुर (44 वर्ष), सावित्री असुर (35 वर्ष), नवनीत असुर (19 वर्ष), रामजी महतो (65 वर्ष) और संजीत महतो (7 वर्ष) शामिल हैं।