राजगढ़: राजगढ़ जिले के बटावदा गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि
राजगढ़ जिले के बटावदा गांव में 7 दिनों तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा के कार्यक्रम में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब पूर्व भाजपा जिला महामंत्री जगदीश पंवार सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना भी की।