ब्यौहारी: पपौंध क्षेत्र के जंगलों में एसडीओ और रेंजर ने की गश्त
पपौंध क्षेत्र में पहले हाथी और फिर तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत के बीच वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसडीओ वन एवं रेंजर ने पपौंध क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जंगल व आसपास के इलाकों में गश्त की। यह पुष्टि रविवार सुबह 9 बजे वन विभाग ने की है