ब्यौहारी: ब्यौहारी में तहसीलदार की कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन करते कई वाहन ज़ब्त, डायल 112 का ट्रैक्टर भी शामिल
ब्यौहारी में तहसील कार्यालय के सामने चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी ने बिना टीपी (ट्रांजिट परमिट) खनिज परिवहन करते पाए गए कई वाहनों को जप्त किया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की सख्ती और निष्पक्षता देखने को मिली।बिना टीपी रेत के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा और 1 डंपर जप्त