झाझा: बलियाडीह गांव में 4 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया
Jhajha, Jamui | Feb 21, 2024 बलियाडीह में अपने मामा घर के पास खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले झाड़फूंक करवा लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक के द्वारा बच्चे का इलाज किया गया। इलाज के बाद बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ। बच्चे की पहचान मो.मुजाहिद का पुत्र अलशबा के रूप में हुई है।