सगड़ी: मीरिया में बिजली का खंभा संविदा लाइनमैन के लिए बना काल, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Sagri, Azamgarh | Apr 14, 2026 आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया गांव में बिजली विभाग के कार्य के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा आखिरकार एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन ले गया । जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय संविदा लाइनमैन मुन्ना प्रजापति ने कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी । लेकिन जिला अस्पताल आजमगढ़ में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।