अमरोहा: जोया में सवारी बैठाने को लेकर ईको गाड़ी चालकों के बीच जमकर नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jun 27, 2025 आज शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में एक बार फिर सवारी बैठाने को लेकर ईको गाड़ी चालकों में जमकर नौकझौंक हुई हैं। एक गाड़ी चालक सवारी बैठाने को लेकर आपस में नौकझौक कर रहे हैं इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि चालक आए दिन यहां पर मारपीट करते रहते हैं।