अमरोहा: गांव गंदासपुर में मामूली बात को लेकर महिलाओं के बीच लाठी-डंडों से महाभारत, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jun 27, 2025 आज शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गंदासपुर में मामूली बात को लेकर महिलाओं में महाभारत छिड़ गई। इस दौरान महिलाओं ने गांव निवासी शबाना को लाठी डंडों से जमकर पीटा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।