कहरा: सदर थाना क्षेत्र में बटराहा रेलवे वॉशिंग फीट के सामने से मध निषेध विभाग की पुलिस ने शराब के साथ 5 कारोबारियों को गिरफ्तार किया
Kahara, Saharsa | Dec 14, 2024 सदर थाना क्षेत्र के बटराहा रेलवे वॉशिंग फीट के सामने से गुप्त सूचना के आधार पर मधनिषेध विभाग एवं उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर 5 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 72 बोतल 750 ML वाली कुल 54 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक ई रिक्शा को भी कब्जे में लिया है। मधनिषेध विभाग के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी।