कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Dec 13, 2024 बनगांव थाना क्षेत्र के दिघिया गांव वार्ड 3 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम मिथिलेश शर्मा और राजेंद्र शर्मा जो की बनगांव थाना क्षेत्र के दिघिया गांव वार्ड 3 का रहने वाला बताया जा रहा है।