कहरा: सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दुधेला रेलवे पटरी के पास पुलिस को मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा
Kahara, Saharsa | Dec 14, 2024 सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दुधेला रेलवे पटरी समीप पुलिस को 1 युवक का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस मृतक युवक की पहचान कर। शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर, पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज, आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दुधेला चाभी टोला निवासी बृजेश मुखिया के रूप में हुई है।