शुजालपुर: जिला बदर आरोपी राहुल जाटव गिरफ्तार, आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
शुजालपुर सिटी पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी राहुल जाटव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला बदर आरोपी राहुल जाटव निवासी रायकनपुरा, शुजालपुर सिटी, पचोर रोड स्थित न्यू बायपास पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जांच में पता चला