शुजालपुर की थोक सब्जी मंडी में व्यापारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल किसान से मारपीट के मामले में एकतरफा कार्रवाई के आरोप और व्यापारिक फर्मों पर लगी पाबंदी हटाने की मांग को लेकर की जा रही है। यह मामला 2 जनवरी को मंडी परिसर में एक किसान से मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ था।