मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 80 बोरी गेहूं की हुई आवक, 2500 रुपए क्विंटल बिका गेहूं
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी के कर्मचारी अशोक पाटीदार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 80 बोरी गेहूं की अवक हुई 2400 रुपए क्विंटल से लेकर 2500 रुपए क्विंटल तक बिका गेहूं।100 बोरी मसूर की अवक हुई 5700 रुपए क्विंटल से लेकर 5800 रुपए क्विंटल तक बिकी। मंडी कर्मचारियों ने बताया कि आज इसके अलावा और कोई उपज बिकने नहीं आई।