लुण्ड्रा: ग्राम मोहनपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय अचानक घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हुआ
Lundra, Surguja | May 11, 2026 हम आपको बता दें कि आज दिनांक 11 मई 2026 दिन सोमवार को शाम 7:15 में दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनपुर में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है और शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है।