नोहर जांगिड़ सुथार समाज सेवा समिति का 9 वां प्रतिभा सम्मान समारोह नेहरू नगर स्थित समाज की धर्मशाला परिसर में रविवार को सम्पन्न हुआ । समारोह में 90 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच लूणाराम सुथार ने की । कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला शिक्षा से ही समाज के विकास की बात कही