कटनी नगर: कुठला पुलिस की कार्यवाही रात्रि गश्त के दौरान पिस्टल और धारदार हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार एक नाबालिक भी शामिल
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान में दबिश देकर पिस्टल सहित दो धारदार चाकू के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है एक नाबालिक भी इस दौरान पुलिस अभिरक्षा में लिया गया इस कार्यवाही के संबंध में कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।