चंदौसी: चंदौसी में अमरनाथ यात्रा के लिए निकली श्रद्धालुओं की टोली पर सपा के उमेश चंद्र दिवाकर ने की पुष्प वर्षा
चंदौसी नगर से सोमवार सुबह 6:30 बजे श्रद्धालुओं का एक जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। प्रतिष्ठित व्यापारी विमल कुमार चौधरी के नेतृत्व में निकली यह टोली बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ-साथ यात्रा मार्ग में भंडारे की सेवा भी करेगी। प्रस्थान से पहले समाजवादी नेता उमेश चंद्र दिवाकर ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया