रायडीह: पशु तस्करी मामले में 1 साल से फरार आरोपी को रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Raidih, Gumla | Oct 17, 2024 रायडीह थाना पुलिस ने पशु तस्करी मामले में एक साल से फरार आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला अंतर्गत साईं टांगर टोली का रहने वाला है। वर्ष 2023 में गुप्त सूचना पर रायडीह थाना की पुलिस ने वाहनों की जांच के क्रम में एक पिकअप वाहन पकड़ा था। जिसमें कई पशु लदे थे।अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया था।