डीसीपी अंकित चौहान ने 22 दिसंबर के दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक बदमाश को डिफेंस कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शालीमार गार्डन गाजियाबाद यूपी निवासी 45 वर्षीय हुसैन आरिफ के तौर पर हुई है उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है