डीसीपी रवि कुमार सिंह ने 21 दिसंबर की दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र में 19 दिसंबर की रात एक रोड रेज का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने गढ़ी निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है