लक्ष्मीपुर: काला गांव के पास पिकअप की टक्कर में घायल महिला की पटना में मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव की रबिता देवी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन पूर्व पिकअप की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। घटना के विरोध में परिजनों ने काला चौक के पास कोहबरबा-झाझा सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को 9 बजे बताया कि हादसे में पहले ही एक महिला की मौत हो चुकी थी, जिससे परिवार में मातम है।