विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जौनपुर नगर पालिका परिषद द्वारा जलकल विभाग परिसर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने फलदार व छायादार पौधे लगाकर किया