चंदिया: प्राथमिक स्कूल के शौचालय में बंद मिलीं 5 गायें, भूख-प्यास से तड़पकर मौत, जांच शुरू
उमरिया जिले की चंदिया तहसील के ग्राम मड़वा से पशु क्रूरता का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शासकीय प्राथमिक स्कूल के शौचालय में पांच गायों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया था। कई दिनों तक भोजन और पानी नहीं मिलने के कारण सभी गायों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल परिसर से तेज दुर्गंध आने लगी। जाँच जारी है।