अशोक नगर: डिप्टी कलेक्टर इसरार खान बने मुंगावली एसडीएम, मनीष धनगर को मिली आपदा प्रबंधन व राहत शाखा की जिम्मेदारी
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नए सिरे से जिम्मेदारियां बांटी हैं। डिप्टी कलेक्टर इसरार खान को अनुविभागीय दंडाधिकारी मुंगावली का दायित्व मिला है। वे पिपरई और बहादुरपुर तहसीलों के राजस्व कार्यों का समन्वय भी देखेंगे। इसरार खान को भू-राजस्व संहिता 1959 के तहत कई महत्वपूर्ण पद मिले हैं।