योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बासोपट्टी पंचायत अंतर्गत पटखौली महादलित बस्ती में प्रस्तावित पुलिया निर्माण को लेकर जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी ने सोमवार के सुबह करीब 10:00 बजे स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पुलिया का निर्माण हो जाने से दो पंचायतों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।