पीड़िता रीतु पटेल, निवासी शाहपुर कला ने आज शनिवार रात्रि 8 बजे बताया कि अपने पिता और भाई के साथ शाहनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने आ रही थी, तभी रास्ते में उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया।रीतु पटेल ने बताया कि ससुराल पक्ष के तीन लोगों ने पहले उसे सड़क पर घसीटकर बुरी तरह पीटा। किसी तरह बचकर वह पिता और भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने निकली थी।